साहेबगंज सोनारपट्टी की नवनिर्मित सड़क एवं नाले का छपरा विधायक ने किया उद्धघाटनछपरा : वार्ड -29 मे सबसे व्यस्त मंडी साहेबगंज सोनारपट्टी में मुख्य चौक से होकर मधुसूदन जी के घर तक तथा साहेबगंज कुंआ से लेकर पप्पू चौहान के घर तक विधायक कोष से नव निर्मित दो सड़क एवं ढक्कन सहित नाला का विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने उद्धघाटन किया.इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा की मेरे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी जर्जर सड़कों के निर्माण कराने का मै चरणबद्ध तरीके से प्रयास कर रहा हूँ खासकर जो वर्षों से उपेक्षित है. विकास को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक में पहुँचाने का निरंतर प्रयास कर रहा हूँ जिसका एक उदाहरण आपके सामने है.उन्होंने बताया की यहाँ सड़क ख़राब होने से मुख्य सड़क पर पानी लग जाता था लोगो को काफी कठिनाई होती थी मंडी में आए लोगो को जलजमाव से काफी दिक्कत था लेकिन सड़क के निर्माण से ये समस्या अब दूर हो गई.साथ ही नाला दोनों तरफ होने से जलनिकासी की समस्या भी दूर हो गई.केंद्र और राज्य सरकार की जो भी योजनाए है वो निश्चित तौर पर समाज के प्रत्येक लोगों तक पहुँचाने का मेरा प्रयास जारी है.उन्होंने बताया की ये सड़क बनने से कई मुख्य सड़क का वैकल्पिक मार्ग भी हो गया ज्ञात हो की इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों में काफी हर्ष का माहौल है.इस दौरान भाजपा के महामंत्री रंजीत कुमार सिंह,प्रो0 देवेंद्र जी,नान्ची,मधुसूदन जी,प्रेमप्रकाश,राजू कुमार,लक्ष्मी प्रसाद समेत दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित थे.