कुमारबाग : बिना पूर्व सूचना के हैं घंटों काट दी जाती है बिजली यह हाल है कुमारबाग ग्रिड का. बताते चलें कि इस ग्रीड से आसपास के कई पंचायतों के कई गांव में बिजली सप्लाई होती है .अधिकतर पंचायतों के लोग ससमय बिल भी जमा करते हैं ,लेकिन फिर भी सप्लाई में बहुत अनियमितता है .अनियमितता का आलम यह है कि बिना किसी पूर्व सूचना के ही घंटो- घंटो बिजली गायब रहती है .जब उपभोक्ता फोन पर जानकारी लेने की कोशिश करते हैं तो कनीय विद्युत अभियंता फोन नहीं उठाते हैं. कनीय अभियंता कि शिकायत पूर्व में भी आती रही है की वह फोन नहीं उठाते .इस प्रकार एक आम आदमी सरकारी लापरवाही से पीस रहा है. इस बाबत जानकारी लेने हेतु जब कनीय विद्युत अभियंता के सरकारी नंबर पर फोन किया गया तो उन्होंने दैनिक खोज खबर के प्रतिनिधि का भी फोन नहीं उठाया क्या भगवान भरोसे चल रही है कुमारबाग की बिजली?