
इसुआपुर। तरैया बिधान सभा क्षेत्र के एनडीए गठबंधन के भाजपा उम्मीदवार जनक सिंह ने प्रखंड के चहपुरा,सन्ढवारा,लौआ,अचितपुर, इसुआपुर सहित दर्जनों गांवों का चुनावी दौड़ा किया ।उन्होंने कहा कि मतदाताओं, मालिको,भाई, बहनों का चुनाव के इस महायज्ञ में आशीर्वाद मिल रहा है ।पूरे तरैया के हर कोने में कमल ही कमल खिलता दिख रहा है ।नरेंद्र भाई मोदी, भाई नीतीश कुमार, भाई शुशील मोदी पर ही मतदाता बिश्वास कर रहे हैं ।पूरे बिहार में हमारे गठबंधन की जीत होगी तथा भाई नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे ।मैं जहाँ भी जा रहा हु मतदाताओं के चेहरे पर खुशी देख रहा हूं तो मेरा मन भी झूम जा रहा है । पिछले रैली में भारी भीड़ देखकर केंद्रीय मंत्री भाई धर्मेंद्र प्रधान तथा संसद भाई रविकिशन भी आनन्दित हो उठे ।मैने बर्षों से क्षेत्र लोगों की चौकीदारी की है ।लोगों का हमपर भरोसा है ।मेरी जीत निश्चित है ।मेरी प्राथमिकता में सारण तटबंध है ।जिसका पक्कीकरण कराना है तथा मतदाताओं को बाढ़ जैसी बिभिसिका से बचाना है ।मौके पर शारदानंद सोनी,बद्रीनारायण सिंह, अनारमा पांडे,बच्चा सिंह, भोला सिंह, महेश पडित,गुड्डू श्रीवास्तव, पप्पू सिंह,प्रबोध सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।




Recent Comments