दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
पश्चिम चम्पारण के एक युवक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन को नाकों चने चबवा दिया, परेशान पुलिस ने ग्रामीणो पर की लाठियां चटकाई, सड़क 3 घंटो तक रहा जाम, उल्लेखनीय है कि चिउंटाहाँ में हुई युवक की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने पच्चीस किलोमीटर की दूरी तय कर बगहा स्टेशन चौक पर जमकर प्रदर्शन कियाI मृत युवक का शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, जिससे तीन घंटे तक बगहा का यातायात और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया I यह घटना चिउटांहा थाना क्षेत्र के बलकहवा सरेह में युवक के शव मिलने का बाद उत्पन्न स्थिति का रहा, सरेह में मिले शव में मृतक का गला काट दिया गया पाया गया I आक्रोशित युवको व ग्रामीणों ने बगहा 2 स्टेट बैंक चौराहा को लगभग 3 घंटे तक पूर्णतः अवरूद्ध कर दिया I सडक जाम करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने लाठी चार्ज किया, जिससे मची भगदड़ में एसडीपीओ सजीव कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर मो.अयूब, नदी थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया, लौकरिया थानाध्यक्ष विनय मिश्र, पटखौली थानाध्यक्ष राजेश कुमार शामिल को स्थिति को नियंत्रित किया I पुलिस का कहना है कि मामले में इमामुद्दीन मियां, बबलू मियां, लालबाबू मियां, फ़िरोज़ खां, नुरुल खा को हत्यारोपी बनाया गया हैI इस सम्बन्ध में चिउटाहा थाना कांड संख्या 114/18 दर्ज कर लिया गया हैI थानाध्यक्ष चिउटाहा के अनुसार घोघा मिया और लाल महम्मद मियां को गिरफ्तार कर लिया गया हैI इस सम्बन्ध में एस पी बगहा ने बताया कि घटना स्थल पर विधि व्यवस्था बनये रखने के लिए भारी मात्र में पुलिस बल तैनात किया गया हैI इस बावत बगहा एस पी अरविन्द कुमार ने बताया कि बलकहवा गाँव में बनारसी बीन के बेटे सुदर्शन की हत्या हुई हैI बकौल एस श्री गुप्ता पुलिस ने इस मामले में 06 को नामजद किया है, जिनमे पुलिस ने दो हत्यारोपियों को हिरासत में ले लिया हैI गिरफ्तार किये गए दोनों व्यक्तियों ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर सुदर्शन की हत्या की गई हैI पुलिस सूत्रों के आलावे हमारे सूत्रों ने जो खबर दी है उसके अनुसार हत्या की जड़ में प्रेम प्रसंग बताया जा रहा हैI





Recent Comments