
भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया।
मशरक : भाजपा का स्थापना दिवस समारोह मनाये जाने का सिलसिला जारी है। मशरक दक्षिणी मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने रविवार को प्रखंड के मदारपुरमें पंचायत में भाजपा का झंडा फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मदारपुरमें पंचायत के धानुक टोली में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष नितेश कुमार ने किया। जिसमें पंचायत के सभी बुथ अध्यक्षों क्रमश: अनिल राय, उमेश महतो, राकेश श्रीवास्तव, मिथिलेश तिवारी, चन्दन कुमार रस्तोगी, प्रभात सिंह, देवशरण प्रसाद के अलावे कई बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंडल बीजेपी के उपाध्यक्ष श्री ब्रजेश ने कहाकि नीतीश सरकार किसान विरोधी व जन विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि आज पुरा प्रदेश अराजकता की चपेट में है। अपराध-भ्रष्टाचार चरम पर है। केन्द्र व राज्य प्रायोजित योजनाओ की लूट मची है। वही नीतीश कुमार खामोश है।




Recent Comments