बिहार:आईजी के निर्देशन पर चली विशेष छापेमारी अभियान में 24 घंटे के अंदर 438 गिरफ्तार
पटना :जोनल आईजी ,पटना के निर्देशन पर 11 जिले में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया । जिसमें ,विभिन्न मामले से जुड़े वांछित 438 को गिरफ्तार किया गया। इसमें 255 अपराधियों को जेल भेज दिया गया हैं । पहले की भांति इस बार भी पटना पुलिस नंबर 1 रहीं हैं ,दूसरा स्थान नालंदा को मिला हैं ।
जोनल आईजी नैयर हसनैन खां के निर्देशन पर बीते रात विशेष छापेमारी अभियान 11 जिले में चलाया गया । 10 जिले से कार्रवाई के आकड़े पर गौर करें तो विभिन्न अपराधों से जुड़े वांछित 438 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं । गंभीर मामले से जुड़े 255 लोगों को जेल भेज दिया गया । इस छापेमारी में पुलिस ने तस्करी के 1598 लीटर शराब , वाहन-13 ,हथियार -4 ,नगद-18,080 रूपये बरामद किया हैं ।
गिरफ्तारी के आकड़ो के अनुसार राजधानी जिले पटना पुलिस ने सबसे अधिक 105 लोगों को गिरफ्तार करते हुये प्रथम स्थान पाया हैं तो दूसरे स्थान पर नालंदा पुलिस ने 72 लोगों को गिरफ्तार किया हैं । इसी तरह गया -58 ,औरंगाबाद -44 ,रोहतास-44 ,नवादा-31 ,अरवल-24 ,जहानाबाद-14 ,कैमुर-14 एवं बक्सर पुलिस ने32 को गिरफ्तार किया हैं ।
जोनल आईजी नैयर हसनैन खां की मानें तो पुलिस की प्रथम प्राथमिकता सुरक्षित समाज एवं सम्मान के साथ सबको प्रथम न्याय दिलाने की हैं । इस दिशा में पुरा जोन के पुलिस पदाधिकारी काम कर रहें हैं । शराब और अपराध पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी । सभी पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किया गया हैं कि आने वाला नया वर्ष के मद्देनजर जिले के सीमा क्षेत्रों में लगातार पुलिस गस्ती चलाया जाएं। मादक पदार्थों के तस्करी मामले में गिरफ्तार किये गये अपराधियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाएं। वहीं जो भी थाने के पुलिस पदाधिकारी लापरवाही करते पाएं गये उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया गया हैं ।