सारण :छोटका बनेया राजपुर गांव में 13 दिवसीय महारुद्र यज्ञ के लिये निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

परसा-
विश्व शांति व् जनकल्याण के उदेश्य से दरियापुर प्रखंड के छोटका बनेया राजपुर गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित 13 दिवसीय महारुद्र यज्ञ को लेकर श्री राज नंदन भारती नागाबाबा उर्फ़ भुटेली बाबा के नेतृत्व में भब्य कलशयात्रा निकाली गई।कलशयात्रा में लाल पिले बस्त्रो में सैकड़ो महिला पुरुष किशोर किशोरी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।घोड़े डीजे बैंड तथा देवी देवता स्वरूप झांकी के साथ निकली गई कलशयात्रा आकर्षक का केंद्र बना रहा। कलशयात्रा यज्ञ स्थल से छोटका बड़का बनेया सुंदरपुर बजार होते हुए केवटिया पहुँची।जहां आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के बीच कलश में जलभरी किया गया।और कलशयात्रा की जत्था पुनः यज्ञ स्थल पहुँची।कलशयात्रा में पूर्व मंत्री स स्थानीय बिधायक चन्द्रिका राय ने माथे पर कलश लेकर जलभरी में शामिल हुए।कलशयात्रा में मुखिया संघ अध्यक्ष महेश राय अवधेश राय दरोगा राय राकेश राय धर्मेन्द्र राय मुख्यपार्षद प्रतिनिधि विनोद दास अशोक कुमार मीरा देवी देवंती देवी संजू देवी पूनम देवी रेखा देवी पुष्पा देवी सोनम कुमारी मुस्कान कुमारी सहित सैकड़ो महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल थे ।




Recent Comments