मशरक में गेहु के फसल में लगी आग, हजारों की सम्पति राख
मशरक  :  (सारण)
रविवार को मशरक-मलमलिया- एसएच-73पर गुरूकुल स्कूल के सामने गेहूँ के फसल में तेज पछुआ हवा के बीच अचानक लगी भीषण अग्निकांड में हजारों रूपये मूल्य का फसल जल कर राख हो गया। यदुमोड़ निवासी यदु सिंह के खेत में लगी फसल में अचानक लगी भीषण अग्निकांड पर काबू पाने का लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन तेज पछुआ हवा के कारण कई बिगहा में लगी गेहु का फसल देखते ही देखते जल कर राख हो गया। घटना की सूचना पाकर मशरक थाना पुलिस मौके पर पहुँची तथा आग बुझाने के लिए थाना मे लगी अग्निशमण गाड़ी (दमकल) भी पहुँची। तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया था। घटना स्थल पर थाना के अनि अमित कुमार पाण्डेय, अनि सतीस कुमार सिंह सैफ जवान व थाना पुलिस आग पर काबू पाने हेतु ग्रामीणों के साथ काफी प्रयास किया। मशरक यदु मोड़ निवासी यदु सिंह के पुत्र बितन सिंह ने पुलिस को एक लिखित ब्यान दिया है। जिसमें कहा कि एसएच-73 के सटे दक्षिण में यह मेरा खेत है जिसमें किसी राजगीर ने बीड़ी या सिगरेट पी कर फेंक दिया होगा। जिससे यहाॅ आग लग गई है। आग पर काबू पाने का बहुत प्रयास किया गया। लेकिन तेज पछुआ हवा होने के कारण लोग आग पर काबू नहीं पा सके। और देखते ही देखते सबकुछ जल कर राख हो गया है।