
छपरा मे गेहूँ की तैयार फसल आगलगी मे खाक
——
दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण
——
छपरा सारण
सदर प्रखंड के बाईपास रोड के चांदमारी के समीप उस समय कोहराम मच गया जब गेंहू के तैयार फसल में अचानक आग लग गई और देखते देखते पूरा गेंहू जलकर खाक हो गया चुकी आज तेज़ धूप के साथ हवा भी तेज थी इसलिए स्थानीय लोगो के द्वारा काफी कोशिश की गई आग को बुझाने के लिए लेकिन प्रयास काम नही आया किसान जो अपने फसल से कई तरह की आर्थिक उम्मीदे लगाए थे जिस पर पानी फिर गया जगह जगह से आये रिपोर्ट के अनुसार जिले में कई जगह इस तरह की घटना हुई है अब देखना है कि ऐसे गरीब किसानो को सरकार के तरफ से मुआवजा कब तक मिलती है
—–
न्यूज़ इनपुट- मनोरंजन पाठक




Recent Comments