भय मुक्त मतदान के लिए पुलिसकर्मियों ने किया फ्लैग मार्च

नगरा: प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार के दिन महाराष्ट्र के पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के द्वारा खैरा थाना के पदाधिकारियो के देखरेख में मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण में मतदान करने के लिए थाना क्षेत्र के विभिन्न गाँवो में फ्लैग मार्च किया गया। विदित हो कि सारण लोकसभा चुनाव क्षेत्र का मतदान 6 मई को होने वाला है। इस मतदान के लिए मतदाताओं पर किसी भी प्रकार का दबाव एवं डराने धमकाने का कार्य नहीं हो इसके लिए महाराष्ट्र के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने ,जो बिहार के चुनाव ड्यूटी में लगाए गए हैं फ्लैग मार्च की है। ये जवान खैरा थाना क्षेत्र के खैरा भट्टी, हरदी छपरा, भादरिया, लोहा टोला, हरिराम के टोला , माया टोला,खैरा बाजार इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करते हुए कृष्णा चौक तक गए।यह फ़्लैग मार्च महाराष्ट्र पुलिस के पुलिस उप निरीक्षक एच ए बनकर एवं पुलिस उप निरीक्षक धूरी के नेतृत्व में महाराष्ट्र पुलिस के सैकड़ों जवान के द्वारा किया गया। इन क्षेत्रों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए खैरा थाना के एएसआई आफताब आलम एवं खैरा थाना के स्थानीय कर्मचारी धीरज कुमार पासवान फ्लैग मार्च टीम के साथ चल रहे थे।