अजूबा दृश्य का बच्चा जन्मा , डॉक्टरों ने रेफर किया

संजय’विजित्वर'(हाजीपुर)-वैशाली जिले के पीएचसी,देसरी में ३ मई को सुबह ७ बजे लखनपुर ताल ग्राम की मीसा कुमारी पति-आशुतोष कुमार ने एक ऐसा शिशु को जन्म दिया । जिसका आंत समूचा बाहर निकला हुआ था ।यह दृश्य अस्पताल कर्मियों के लिए आश्चर्य का विषय बना रहा ।डियूटी पर तैनात चिकित्सक ,नर्स ने प्राथमिक उपचार करके स्थति की गंभीरता को देखते हुए उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया ।इस संबंध में डा अनिल कुमार ने फोन पर बताया कि इस तरह का पहला शिशु उनके चिकित्सीय कार्यकाल में देखने को मिला है ।