बड़ी खबर : भाजपा ने जम्मू -कश्मीर में पीडीपी गंठबंधन से अपने को किया अलग, महबूबा मुफ्ती ने दी इस्तीफा

⏺दैनिक खोज खबर सेंट्रल डेस्क :
भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में पीडीपी गठबंधन ने नाता तोड़ लिया है । ख़बर है कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी इस्तीफा दे दी है ।भाजपा ने अपने सोची समझी रणनिति के तहत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में राज्य के सभी बड़े पार्टी नेताओं के साथ बैठक की जिसके बाद समर्थन वापस लेने का फैसला किया गया है। जम्मू – कश्मीर में गंठबंधन के तीन वर्ष से चल रही साझा पीडीपी-भाजपा के सरकार चल रही थी । जिससे भाजपा ने जम्बू काश्मीर में पीडीपी के साथ संयुक्त सरकार से अलग होने के लिए मुख्यत: आतंकवाद पर साथ रहकर अंकुश नही लगा पाना मुख्य कारण बताया जा रहा हैं।अनुमान लगाया जा रहा है कि देश की अखंडता और सुरक्षा के व्यापक हितों को देखते हुए, कश्मीर को देश का अखंड हिस्सा मानते हुए भाजपा ने यह निर्णय लिया है और राज्य में राज्यपाल का शासन लाकर परिस्थिति में सुधार का उम्मीद लगा रहा है।




Recent Comments