थानाध्यक्ष पर फायरिंग व हमला करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, गिरफ्तार युवक अपने को बताया इंजीनियरिंग का छात्र

गोपालगंज : जिले के मीरगंज थानाध्यक्ष के ऊपर जानलेवा हमला और फायरिंग करने के आरोप में एक इंजीनियरिंग के छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । गिरफ़्तार युवक मीरगंज के लाइन बाजार निवासी जाकिर हुसैन का पुत्र अरशद रजा हुसैन बताया जाता है । जिसकी गिरफ्तारी फुलवरिया थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गाँव से की गई है। गिरफ्तार आरोपी के मुताबिक वह सोनीपत में बी-टेक में इंजीनियरिंग का थर्ड इयर का छात्र है । वह कल मीरगंज में सलमान खान की फिल्म रेस 3 देखने के लिए अपने दोस्तों के साथ आया था । इसी दौरान जाम छुड़ाने को लेकर उसके दोस्तों से मीरगंज के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार की झड़प हो गयी । इस झड़प में अरशद रजा हुसैन के दोस्तों ने पहले थानाध्यक्ष को उनका डंडा छिनकर उसी से उनके चेहरे पर वार किया ।उसके बाद मुकेश कुमार का सर्विस रिवाल्वर छिनकर उनके ऊपर कई राउंड फायरिंग की । फायरिंग करने के बाद सभी आरोपी थानाध्यक्ष का सर्विस रिवाल्वर कुछ दुरी पर फेककर भाग गए । जानकारी के मुताबिक सोमवार को मीरगंज में केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह का कार्यक्रम था। इसी दौरान मीरगंज के हथुआ मोड़ के समीप जाम लग गया । जाम छुड़ाने के दौरान बाइक सवार 5 युवक मीरगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार से उलझ गए और उनके ऊपर फायरिंग करनी शुरू कर दी । हलाकि इस फायरिंग में मुकेश कुमार बाल बाल बच गए । लेकिन डंडे से वे बुरी तरह से जख्मी हो गए थे । जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था । इस मामले में मीरगंज पुलिस ने 5 अपराधियो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है । जिसमे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । बाकि आरोपी को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।
थानाध्यक्ष पर फायरिंग व हमला करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, गिरफ्तार युवक अपने को बताया इंजीनियरिंग का छात्र




Recent Comments