सोनपुर । सोनपुर व नयागांव थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह ने भूमि संबंधित विवादों का दोनों पक्षो के बीच आपसी समझौता व कानूनी प्रक्रिया के तहत विवादों का निपटारा शनिवार को किया है । इस बात की जानकारी देते हुए उनको सीओ विश्वजीत सिंह ने शनिवार को बताया कि सोनपुर थाना क्षेत्र के 2 नया मामला आया जबकि 8 पुराने मामलो का निष्पादन हुआ। जबकि नयागांव थाना क्षेत्र से 2 नया मामला आया जबकि 3 पुराने मामलो का निष्पादन किया गया है ।