ब्राह्मण जाति के प्रति अपमानजनक टिप्पणी
परवेज अख्तर सिवान
सिवान :सत्य घटना पर आधारित फिल्म आर्टिकल 15 के कथानाक को तोड़ मरोड़ कर ब्राह्मण जाति के प्रति अपमानजनक टिप्पणी
को लेकर बुधवार को अधिवक्ता रमेश कुमार तिवारी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में फिल्म के निर्माता निर्देशक एवं कलाकारों के विरुद्ध परिवाद 1280/19 दर्ज करा कर न्यायिक कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता रमेश कुमार तिवारी की ओर से अदालत में पक्ष रखते हुए वरीय अधिवक्ता केदारनाथ चतुर्वेदी ने इस फिल्म को विद्वेष पूर्ण बताया और आरोप लगाया कि फिल्म के माध्यम से खासकर ऊंची जाति के वर्ग ब्राह्मण के प्रति अपमानित करने वाली कहानी गढ़ी गई है और इसे सत्य बताया गया है।




Recent Comments