जंदाहा में दूसरे दिन अभ्यर्थियों ने दाखिल किया पर्चा

जंदाहा(वैशाली)। स्थानीय प्रखंड कार्यालय में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के दौरान शुक्रवार को लोगों ने पर्चा दाखिल किया. इस दौरान प्रखंड मुख्यालय पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई. प्रशासन के लोग भीड़ को कंट्रोल करते दिखे.रसलपुर पुरुषोत्तम पंचायत समिति सदस्य के पद के लिए सुबोध कुमार ने नामांकन किया, वार्ड सदस्य के लिए संकेस महतो ने नामांकन किया, वार्ड सदस्य के लिए ममता देवी ने नामांकन किया, मुखिया पद के लिए निवर्तमान मुखिया चंदू कुमार साह ने नामांकन किया, तो वहीं दूसरी ओर रसलपुर पुरुषोत्तम पंचायत से मुखिया पद के लिए राजकुमार शाह ने नामांकन किया. तो वही वार्ड सदस्य के लिए धीरज कुमार ने नामांकन किया.वार्ड नंबर 16 से वार्ड सदस्य के लिए राजा यादव ने नामांकन किया व अन्य सभी पंचायत से भी मुखिया, सरपंच,पंच,वार्ड सदस्य,पंचायत समिति के लिए नामांकन किया