आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षक
परवेज अख्तर सिवान
हुसैनगंज (सिवान) : प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय और मध्य विद्यालयों में कार्यरत सैकड़ों शिक्षकों को समय से वेतन नहीं मिलने से उनका
परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। प्रखंड में लगभग एक सौ प्राथमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में नियमित सहित नियोजित शिक्षक भी कार्यरत हैं। इन सभी शिक्षकों का अप्रैल एवं मई माह का वेतन लंबित है। जून माह का दूसरा सप्ताह चल रहा है। वेतन के अभाव में शिक्षकों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। उनके बच्चों को कॉलेज में एडमिशन कराने, स्कूल फी देने, राशन, दवा आदि खर्च में निर्वहन करने में परेशानी हो रही है।




Recent Comments