कट्टे व एक जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार



दरियापुर(सारण)। डेरनी पुलिस ने मुंगेर निर्मित कट्टे व एक जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार डेरनी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में दो बारात आई थी। जिसमे दोनो बारात आमने-सामने टिकी थी। बरात में उसी गांव के दो युवकों को कट्टा के साथ डांस करने लगे जिसकी सूचना डेरनी थाना को दी गयी। सूचना पर पहुची पुलिस को देख दोनो अपराधी भागने लगे जिसमे एक अपराधी दिलीप शर्मा का पुत्र राकेश कुमार को पीछे से दौड़ते हुए पकड़ लिया जिसके पास से एक मुंगेर निर्मित देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। जिसे गिरफ्तार कर थाने ले आयी।इस सम्बंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष अशोक दास ने बताया कि कट्टा के साथ डांस करने की सूचना पर अपने दल बल के साथ पहुंच एक को मौके से पकड़ लिया जबकि दूसरा जंगल के रास्ते भाग गया जिसकी पहचान कर ली गई है। जल्द ही वह भी पुलिस के गिरफ्त में होगा। वही गिरफ्तार अभियुक्त को आर्म्स एक्ट का धारा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।