लाखों रुपए के कपड़ों की चोरी
#परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित राकी मोहल्ला निवासी कपड़ा व्यवसायी असगर अली के गोदाम से मंगलवार की दोपहर गोदाम में लगे खिड़की को तोड़कर लाखों रुपए के कीमती कपड़े की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। चोरी किए गए कपड़ों की कीमत करीब एक लाख से अधिक बताई जा रही है। चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। जहां लोग लगातार हो रही चोरी की घटना को लेकर रतजगा करने को मजबूर हैं, वहीं चोर रात को कौन कहे दिन में ही चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस और लोगों को चुनौती दे रहे हैं।




Recent Comments