परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा/हुसैनगंज. सिसवन-सीवान मुख्य पथ एसएच 89 व हुसैनगंज थाने सहुली स्थित सती माई के निकट सोमवार की सुबह 11 बजे  ऑटो पलट जाने से दर्जनभर यात्री घायल हो गए. घायलों में सिसवां कला  निवासी सीमा देवी पति कन्हैया सिंह, भरत सिंह पिता स्वामीनाथ सिंह, हसनपुरा के शहादत अली की पुत्री सहित अन्य लोग शामिल है. घटना के पश्चात स्थानीय ग्रामीणों ने टेंपू से सभी सवारियों को बाहर निकाला तत्पश्चात गंभीर रुप से घायलों को बेहतर इलाज के लिये सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया. कुछेक का इलाज निजी क्लिनिक हसनपुरा तो कुछ का गोपालपुर में किया गया. घटना के बारे में बताया जाता है कि टेम्पू हसनपुरा से सवारी लेकर सीवान जा रही थी. तभी फलदूधिया समीप सती माई के निकट अचानक किसी मवेशी को बचाने के चलते अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे खाई में पलट गयी. घटना के पश्चात आस-पास के लोग मौके पर पहुंच टेम्पू में फंसे सवार को बाहर निकाल उन्हें इलाज के लिए भेजा. वहीं घटना के पश्चात हुसैनगंज पुलिस घटना स्थल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया.