तरैया में निर्वाचन कार्य मे लापरवाही बरतने वालों बीएलओ पर बीडीओ सख्त, एक दर्जन बीएलओ पर शो-कॉज
तरैया (सारण):08.07.2018:
निर्वाचन कार्य मे लापरवाही बरतने के आरोप में बीडीओ राकेश कुमार ने 12 बीएलओ पर शो-कॉज किया है।बीडीओ ने बताया कि बीएलओ की बैठक में 06 जून को बीएलओ मतदाता रजिस्टर सत्यापन का सत्यापन कर 20 जून तक समर्पित करने का निर्देश बीएलओ को दिया गया था।किन्तु 12 बीएलओ निर्वाचन कार्य के प्रति असंवेदनशीलता एवं उच्च अधिकारियों की अवहेलना कर रिपोर्ट नही समर्पित किया है।जिसके आलोक में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक सुदीश कुमार यादव,नवसृजित प्राथमिक विद्यालय शामपुर के शिक्षक धीरेन्द्र कुमार राय,मध्य विद्यालय उसरी के शिक्षक शैलेन्द्र नाथ शैलेश,मध्य विद्यालय भलुआ भिखारी के शिक्षक पंकज बैठा,मध्य विद्यालय भलुआ शंकरडीह के शिक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता,मध्य विद्यालय नेवारी के शिक्षक राजीव कुमार,मध्य विद्यालय भगवतपुर के शिक्षक विनोद कुमार राम, मध्य विद्यालय पचरौर के शिक्षक अविनाश कुमार पाठक,मध्य विद्यालय डेवढ़ी के शिक्षक पवन प्रताप सिंह एवं वीरेंद्र पांडेय तथा नवसृजित प्राथमिक विद्यालय भटगाई के शिक्षक अमृत कुमार पासवान पर शो-कॉज किया गया है।ये सभी शिक्षक अपने विद्यालय के मतदान केंद्रों पर बीएलओ के रूप में प्रतिनियुक्त है।




Recent Comments