पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
मढ़ौरा (सारन): थाना क्षेत्र के भुआलपुर में एक सगे चाचा ने खून के रिश्ते को शर्मशार कर दिया । नशे में अपनी सगी पांच वर्षीय भतिजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर लहुलुहान कर दिया । घटना की जानकारी होने पर घरवालों ने पहले तो लोक लाज में मामले को छुपाना चाहा लेकिन बच्ची की स्थिति बिगड़ता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुये आरोपी युवक चंदन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । परिजन पीड़ित बच्ची को लेकर पहले गरखा अस्पताल गये जहां से बच्ची को सदर अस्पताल भेज दिया गया। । घटना रविवार की देर रात का बताया जा रहा है । मिली जानकारी के अनुसार बच्ची रात में खाना खाने के बाद घर में सो रही थी । देर रात नशे में आरोपी चाचा ने बच्ची के साथ गलत काम शुरू कर दिया ।




Recent Comments