
परसा(सारण)-पैक्स चुनाव के दूसरे चरण के लिए 30 नवम्बर से होने वाली नामांकन की तैयारी पूरी कर लिया गया है।प्रखंड के अंजनी तथा बलीगाँव पंचायतों का चुनाव स्थगित कर दिया गया है।शेष 11 पंचायतों में चुनाव कराया जायेगा।11 पंचायतों में लगभग 24 हजार 7 सौ 68 मतदाता कुल 40 बुथो पर अपना मताधिकार का प्रयोग करेगें।प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी स बीडीओ रजत किशोर सिंह ने बताया कि 11 पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष तथा कार्यकरणी सदस्यों के लिए 30 नवम्बर से 2 दिसंबर तक नामांकन पर्चा दाखिल किया जायेगा।नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिए चार काउंटर निर्धारित किया गया है।काउंटर 1 पर प्रखंड के शोभेपुर बनौता तथा भेल्दी काउंटर 2 पर अन्याय सगुनी तथा बहर मारड़ काउंटर 3 पर मारड़ चांदपुरा परसौना तथा काउंटर 4 पर पचरुखी और पचलख पंचायतों के लिए नामांकन पर्चा लिया जायेगा।नामांकन के उपरांत 3 तथा 4 दिसंबर को स्कुटनी 6 दिसंबर को नाम वापसी तथा सिम्बल वितरण 13 दिसम्बर को चुनाव तथा 14 दिसंबर को ई किसान भवन परसा में मतगणना कराया जायेगा।




Recent Comments