सारण:छपरा में नव निर्मित छठ घाट का विधायक ने किया उद्घाटन
#दैनिक खोज खबर डेस्क


छपरा
जखुआ में बुधवार को विधायक मद से बने छठ घाट का उद्घघाटन छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने किया। चार लाख पैसठ हजार की राशि से बने जखुआ गाँव में छठ घाट के निर्माण के बाद स्थानीय लोगों में प्रसन्नता भी दिखी। गाँव में छठ घाट के अभाव के कारण महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पूर्व में ही महिलाओं ने अपने समस्या से स्थानीय विधायक को अवगत कराते हुए छठ घाट निर्माण की मांग की थी। जिसके बाद विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने जखुआ गाँव को प्राथमिकता में रखते हुए छठ घाट निर्माण की अनुशंसा विधायक कोटे की राशि चार लाख पैसठ हजार से कराने के लिए प्रशासन को भेजा था।

इधर छठ घाट उद्घाटन के लिए पहुंचे विधायक का स्वागत स्थानीय लोगों ने पूरे उत्साह के साथ किया। इधर घाट उद्घघाटन के दौरान जहां काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

वहीं भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, राजेशनाथ प्रसाद, राजेश फैशन, विधायक समर्थक दिलीप चौरसिया,अरूण राय,राजू कुमार,गामा सिंह समेत कई समर्थक मौजूद थे।




Recent Comments