
वैशाली : कई कांडों में फरार कुख्यात अपराधी को बिदूपुर थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिदुपुर : बिदूपुर लंबे समय से फरार चल रहे कई कांडों का फरार अपराधी बीरेश राय उर्फ गब्बर को बिदुपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिदुपुर बाजार स्थित गांधी चौक से गिरफ्तार कर थोड़ी राहत की सास ली है। बताया जाता है कि गब्बर का खौफ इतना अत्यधिक था कि संबंधित कांड के अनुसंधानकर्ता भी उसकी तरफ नजर उठा कर देखने की कोशिश नही करते और गिरफ्तार करने की बात तो दूर रही बाइस साल पूर्ब एक दरोगा उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उसपर गब्बर ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी थी जिसमे उक्त दरोगा घायल हो गया था छापेमारी का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के बिदुपुर बाजार स्थित गांधी चौक पर छापेमारी कर वर्षो से फरार चल रहे बीरेश कुमार उर्फ गब्बर को गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया पुलिस ने बताया कि बिदुपुर थाना कांड संख्या 20/2019 आर्म्स एक्ट के अलावे भी लगभग एक दर्जन कांड का वांछित अपराधी है गब्बर जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया गिरफ्तार बीरेश कुमार उर्फ गब्बर बिदुपुर थाना क्षेत्र के नावानगर गांव के स्व0 चंद्रदीप राय का पुत्र है।




Recent Comments