दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
अलाव की आग से तीन घर जलकर राख
योगापटटी प्रखंड क्षेत्र के चौमुखा गांव मे रविवार की रात मवेशीयो के लिए जलाए गए अलाव की आग से गांव के तीन घर जलकर राख हो गए । घटना मे गांव के किशोरी यादव विरेन्द्र यादव और मनोज यादव का घर जलकर खाक मे तब्दील हो गया । जानकारी के अनुसार मवेशियो के लिए जलाए गए अलाव की आग फैल गयी और धीरे-धीरे आग की लपटे विकराल रूप धारण कर तीन घरो जलकर राख कर दिया । घर में रखे सभी गृहपयोगी समान सहित नगद रूपये की जलने की खबर है । इस घटना में दो बकरी भी झुलसकर मर गयी । ग्रामीण सह युवा राजद नेता मुकेन्द्र यादव उस्मान अंसारी उदयभान यादव अम्बिका यादव के साथ दर्जनो लोगो के घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका । जिससे आग को फैलने से बचाया जा सका । घटना की खबर पर सीओ अभिषेक कुमार ने घटनास्थल पर राजस्व कर्मचारी को निरीक्षण के लिए भेज दिया है । सीओ ने बताया कि राजस्व कर्मचारी के निरीक्षण के बाद सुची तैयार होने के बाद अग्नि पीडित परिवार को राहत सामग्री दी जाएगी ।




Recent Comments