दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
चुहडी में शिक्षक को गोली मारी, पटना रेफर चनपटिया थाना क्षेत्र के चूहड़ी में सोमवार की सुबह शिक्षक शंकर प्रसाद (58)को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी है। श्री प्रसाद चुहडी के रहने वाले बताए गए हैं। गोली उनके फेफड़े में फंसी है। स्थिति गंभीर देख एमजेके अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया है। बदमाशों की संख्या 5 बताई जा रही है। शंकर प्रसाद चनपटिया प्रखंड के सिसवनिया मध्य विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है। वे चुहडी में सरस्वती शिक्षा सदन में अपना निजी विद्यालय चलाते हैं। सोमवार की सुबह वे अपने विद्यालय सरस्वती शिक्षा विद्या मंदिर में थे। इसी दौरान बाइक से आए 5 बदमाशों ने उन्हें पीछे से गोली मार दिया और फरार हो गए। रंगदारी के लिए गोली मारने की बात कही जा रही है। कुछ माह पूर्व पहले शिक्षक से रंगदारी के लिए मारपीट भी की गई थी। शिक्षक के परिजनों ने चुहड़ी के विनय पाठक वर्ग अन्य पर गोली मारने का आरोप लगाया है। बिना हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया है।





Recent Comments