
मशरक में ट्रक बाइक की टक्कर ,एक युवक की मौत
मशरख ( सारण)मशरक-महम्मदपुर एसएच- 90 पर मशरक तक्थ गांव में चन्द्रमा सिंह के घर के पास ट्रक- बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक मशरक थाना क्षेत्र के गांव के सुरेन्द्र नट का 19 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार नट बताया जाता है। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मशरक थानाध्यक्ष रतनेश कुमार वर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले अंत्य परीक्षण हेतु छपरा सदर अस्पताल भेजा दिया।
मिली सूचनानुसार चंदन कुमार नट बाइक से एक अपने रिश्तेदार के घर से देर रात अपना घर लौट रहा था कि मशरक- महम्मदपुर एस एच- 90 पर मशरक तक्थ गांव में चन्द्रमा सिंह के घर के पास ट्रक से बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुँची थाना पुलिस ने घायल चंदन को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से चिकित्सक ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। छपरा जाने के क्रम में रास्ते में इसुआपुर के पास चंदन की मौत हो गई।




Recent Comments