दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : नगर थाना क्षेत्र के पीउनीबाग लेदर फैक्ट्री के नजदीक बैंक का लोन जमा करने जा रहे कुमारबाग ओपी के रमपुरवा निवासी पप्पू कुमार उर्फ विपिन कुमार सिंह को चाकू से गोदकर 56000 रुपए लूटेरों ने लूट लिया है। लुटेरों से जूझ रहे पति को बचाने गई पत्नी भी जख्मी हुई, लूटेरों ने मंगलसूत्र छीन लिया व चम्पत हो गए। घटना को उस वक़्त अंज़ाम दिया गया, जब पप्पू अपने मधुकुंज स्थित आवास से गोल्ड लोन की राशि जमा कराने पत्नी के साथ बैंक जा रहे थे, पहले से घात लगाए चार लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। इसको लेकर पप्पू कुमार उर्फ विपिन कुमार सिंह ने नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष शशि भूषण ठाकुर ने को बताया कि आवेदन रामपुरवा निवासी संदीप कुमार की पत्नी व दो अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। मामले की जाँच कर आरोपी को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है। संवाददाता को जानकारी मिली है कि लूटेरे राहगीरों के आते जाते देखकर फरार हो गए। दर्ज़ प्राथमिकी में पप्पू उर्फ विपिन ने बताया है कि पत्नी के साथ मधु कुंज मोहल्ला स्थित आवास से गोल्ड लोन की राशि जमा कराने बैंक जाने के दौरान घटना घटी है। प्राथमिकी दर्ज करने के उपरांत थानाध्यक्ष ने बताया कि वैज्ञानिक विधि से अनुसंधान किया जा रहा है और सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




Recent Comments