सारण : रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एकमा में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से

कमल सिंह सेंगर,
छपरा (सारण) : एकमा स्थित रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुक्रवार से शुरू होगी। इसका समापन शनिवार को होगा। इसकी जानकारी देते हुए कॉलेज के सचिव ई जयप्रकाश सिंह ने बताया कि यह नेशनल वर्कशॉप “रिसर्च मेथोडोलॉजी एंड टीचिंग कम्युनिकेशन” विषय पर आयोजित होगी।
कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति हरिकेश सिंह करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ वीरेंद्र नारायण यादव व पूर्व मंत्री गौतम सिंह के अलावा रिसोर्स पर्सन व पटना टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ललित कुमार, नारायण कॉलेज गोरेयाकोठी के प्राचार्य डॉ. प्रमेंद्र रंजन, भारतीय मनोवैज्ञानिक संगठन के अध्यक्ष प्रो. तारणी प्रसाद, पटना विवि के मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो सरोज दुबे के अलावा प्रो. गजेंद्र कुमार, डॉ उदय शंकर ओझा, डॉ अजीत कुमार तिवारी, डॉ मानिक मोहन शुक्ला मौजूद रहेंगे।
कॉलेज की प्रचार्या रेणु कुमारी ने बताया कि कार्यशाला के माध्यम से अधिक से अधिक रिसर्च स्कॉलर व फैकल्टी मेम्बर्स लाभांवित होंगे। इस नेशनल वर्कशॉप के चीफ पैटर्न जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति हरिकेश सिंह होंगे।
उन्होंने बताया कि कॉलेज के प्रशिक्षु शिक्षकों को विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षाविदों से शिक्षण की बारिकियों का अनुभव प्राप्त करने का सुअवसर मिल सकेगा।