दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

पुलिस ने महिला के हत्यारा को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. उक्त जानकारी बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में दी. बताते चलें कि विगत 3 तारीख को विश्व कली देवी नामक एक 65 वर्षीय महिला जो श्रीनगर थाना के श्रीनगर ताड़ की रहने वाली थी को उसी गांव के हीरा बिंद नामक एक व्यक्ति ने अपने अन्य साथियों के साथ देसी कट्टा से गोली मार हत्या कर दी. जिसका एफ आई आर मृतका के पुत्र ब्रह्म बिंद के लिखित आवेदन पर किया गया था. आज श्रीनगर पुलिस को यह सूचना मिली की उक्त व्यक्ति दियारा में उपस्थित है. पुलिस ने छापामारी कर 12 बोर के देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है. उक्त छापेमारी में श्रीनगर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे.