मांझी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर जारी,प्रसिद्ध जागरण गायक रमेश सजल ने अपनी गायकी से श्रोताओं को खूब झूमया

मांझी(सारण)। नवरात्र का पर्व समाप्त तो हो गया पर मांझी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर जारी है। बुधवार की रात स्थानीय थाना बाजार परिसर में प्रसिद्ध जागरण गायक रमेश सजल ने अपनी आकर्षक गायकी से सैकड़ों स्रोताओं को रात भर झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गायक जय प्रकाश निर्मल तथा गायिका चंदा शर्मा द्वारा प्रस्तुत देवी गीत से हुई। इससे पहले मांझी थाना में पदस्थापित एएसआई सन्तोष गुप्ता ने फीता काटकर जागरण कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया। तथा अपने सम्बोधन में स्थानीय पूजा समिति द्वारा अश्लीलता के खिलाफ किये जा रहे प्रयास की सराहना की। समारोह को मनोज कुमार सिंह सोहैल अहमद पप्पू सिंह गणेश प्रसाद तथा हरि यादव आदि ने भी सम्बोधित किया। संचालन शिक्षक व कवि विजेन्द्र तिवारी ने किया। उधर चौबाह स्थान परिसर में द्विदलीय संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें गायक दीपक शर्मा तथा चन्दन कुमार की गायकी का स्रोताओं ने भरपूर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान ने किया। समारोह में पूर्व जिप सदस्य पंकज सिंह मुखिया सन्तोष पहलवान सरपंच मनोज प्रसाद तथा ओम प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे।




Recent Comments