मांझी। अपने घर से सैकड़ों किमी दूर दूसरे प्रदेश में रोजगार की तलाश में गए बिहार के बेरोजगार बड़ी संख्या में मांझी रेलपुल के सहारे बिहार पहुंच रहे हैं। गुरुवार की सुबह रेलपुल से रेल्प्टरी के सहारे पुल पार कर रहा एक युवक अचानक सरयू नदी में गिर गया। आस पास मछली पकड़ रहे लगभग आधा दर्जन मछुआरों ने नदी में डूब रहै ब्यक्ति को बचाने की पुरजोर कोशिश भी की लेकिन उसे बचाया नही जा सका। रेल पुल के समीप स्थित राम घाट पर सरयू नदी में स्नान कर रहे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुल से 50 फुट नीचे नदी में गिरा ब्यक्ति हाफ पैंट व गंजी पहने हुए था तथा कमर में लाल रंग का शर्ट लपेटे हुए था। उसकी पीठ पर काले रंग का एक बड़ा थैला भी था। घटना की सूचना पाकर राम घाट पहुंचे मांझी के सीओ दिलीप कुमार तथा थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा की देखरेख में तथा समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान के नेतृत्व में शव की खोजबीन शुरू की गई। नदी के गहरे पानी में जाल के सहारे की जा रही खोजबीन अब भी जारी है। हालांकि संवाद प्रेषण तक शव बरामद नही किया जा सका था। रेलपुल पर हुए इस हादसे के बावजूद रेलपुल पर आवागमन पूर्ववत जारी है। रेल प्रशासन द्वारा आवागमन रोकने हेतु अब तक कोई ठोस कदम नही उठाया जा सका है। मालूम हो कि कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के उद्देश्य से जारी लॉक डाउन के मद्देनजर जयप्रभा सेतु के दक्षिणी छोर पर यूपी पुलिस द्वारा सख्ती बढ़ा दी गई है। इसी वजह से प्रतिदिन मांझी रेलपुल से सैकड़ों अप्रवासी तथा स्थानीय मजदूर आदि बेरोकटोक आ जा रहे हैं।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- सारण: तरैया में पानी का मोटर बंद करने गए 7 साल के मासूम की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
- मढ़ौरा: स्नान के दौरान नदी में डूबे व्यक्ति का शव 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने किया बरामद
- पंजाब के पीडब्ल्यूडी मंत्री हरभजन सिंह का पटना में LJP नेताओं ने किया भव्य स्वागत
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- सिंगापुर में गूंजा हिंदी का परचम: भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भव्य हिंदी दिवस समारोह संपन्न
- बिहार पुलिस एसोसिएशन की मांग: पुलिस अधिकारियों को मिले हर महीने मोबाइल और इंटरनेट डेटा भत्ता
- बेटी के जन्मदिन पर अनूठी पहल: पिता ने सरकारी स्कूल के बच्चों को भेंट किया वाटर प्यूरिफायर
- अंतर्राष्ट्रीय फलक पर हिंदी- सरहदें लांघकर दुनिया के कोने- कोने में गूंज रही भारत की मातृभाषा
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Recent Comments