राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया। थाना क्षेत्र के तिरवाह स्थित बथना गांव वार्ड नंबर 2 में शनिवार के दिन सिकरहना नदी में एक 10 वर्षीय बालक शौच करने गया जिसकी पैर फिसलने से नदी में डूब गया।जिसकी सूचना स्थानीय सरपंच पति फिरोज शाह ने अंचल सहित थाना को सूचना दी।सूचना पाकर अंचलाधिकारी जौवाद आलम व थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता घटना स्थल पर पहुच स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से देर संध्या तक खोज बिन कराई लेकिन खाली हाथ वापस आना पड़ा।अलगे दिन रविवार को फिर स्थानीय गोताखोरों के द्वारा खोज बिन करने पर शव बरामद हुआ।पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए बेतिया भेज दिया।यह जानकारी अंचलाधिकारी जौवाद आलम ने दी।उन्होंने बताया कि चनपटिया थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 3 निवासी संतोष पडित के दस वर्षीय पुत्र अभिनाश कुमार अपने मामा के यहां हरपुर गढ़वा पंचायत के वार्ड नम्बर 2 बथना गांव निवासी भूखल पडित के घर रह रहा था।यह घटना प्राथमिक उर्दू विद्यालय बथना के सिकरहना नदी के तट के समीप शौच करने के क्रम में पैर फिसलने से डूब गया।




Recent Comments