प्रधानाध्यापकों को दिए गए कई निर्देश
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में शनिवार को बीईओ अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। बैठक में प्रधानाध्यापकों को हर हाल में अपने-अपने विद्यालय का उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने
का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जो भी प्रधानाध्यापक प्रमाण पत्र जमा नहीं करता है उन पर कार्रवाई की जाएगी। बीईओ ने कहा कि विद्यालय में छात्र उपस्थिति में कमी नहीं आनी चाहिए। मध्याह्न भोजन मेनू के अनुसार बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिका समय से
विद्यालय पहुंचे इसका विशेष ध्यान रहे।




Recent Comments