राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया : सास ने आपने बहू पर मार पीट व प्रताड़ित करने कि प्राथमिकी दर्ज।पुलिस कर रही हैं मामले कि जांच। मार पीट एवं बार-बार प्रताड़ित करने पर सास ने बहू पर दर्ज कराई प्राथमिकी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज रत है जख्मी सास ।यह घटना बाजार चौक नेवटिया परिवार के शांति मोहन नेवटिया की हैं।शांति मोहन नेवाटिया की पत्नी उमा नेवटिया ने थाना में एक आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज कराई हैं आवेदन मे बताई है कि बुधवार को 10:00 बजे मेरी पतोहू आरती नेवटिया ने मुझसे रुपया अपने पिताजी को देने के लिए मांगी जब मैं बोली कि मेरे पास रुपया नहीं है तो वह आग बबूला हो कर मुझे मारने लगी तथा मेरे गले में 40000 का सोने का चैन छीन ली और बोली कि तुम लोगों को दहेज प्रताड़ना के केस में फंसा देंगे तब आप लोग का रुपया दीजिएगा। इसके पहले भी वह कई बार मुझे तथा मेरे पति और मेरे पुत्र अभिषेक नेवटिया को भी प्रताड़ित करती रही थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।