राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट

मझौलिया ।। जोरदार ओलावृष्टि से मझौलिया के कई हिस्से हुये हलकान हजारों एकड़ भूमि में लगी रबी की फसल हो गयी बर्बाद । बुधवार को तेज हवा के साथ हुई जमकर ओलावृष्टि ने भारी क्षति पहुंचाई है घर की छत पर आंगन सड़क खेत खलियान चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रहे हैं ।लगभग 20 मिनट की हुई ओलावृष्टि ने हजारों एकड़ भूमि में लगी रबी की फसल को बर्बाद करके रख दिया है। इस भीषण ओलावृष्टि में दर्जनों लोग घायल भी हो गए हैं ।घायलों में भिखारी महतो ,शंभू राम ,द्वारिका प्रसाद ,बिगन माझी, हरिहर राम ,आदि ने बताया कि खेती का काम कर रहे थे कि तेज हवा के साथ जमकर ओलावृष्टि होने से वह घायल हो गए है। सुबह में बारिश हल्की रूप मैं हुई थी दोपहर में जमकर ओलावृष्टि हुई इनका आकार 1 से 3 सेंटीमीटर तक का था।