राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

जनवरी माह का खाद्यान्न का उठाव नही करेंगे डीलर।

मझौलिया : फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएसन बिहार प्रदेश के निर्देश पर मझौलिया इकाई द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत 1 जनवरी से हडताल जारी है।इसी क्रम में रविवार को स्थानीय कन्या मध्य विधालय में स्थानीय जनवितरण दुकानदारों की बैठक नरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि 15 नवम्बर 2019 को लिए गए निर्णय अनुसार एसोसिएसन आपूर्ति संबधी कार्य का बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर जाने को बाध्य है।जिसमे अग्रिम चलान जमा नही करते हुए 1 जनवरी से मांग पूरी होने तक सभी जन वितरण दुकनदार अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे।उनकी मांगों में जनवितरण दुकानदारों को सरकारी सेवक घोषित करना पूर्व की भांति अनुकंपा पर अनुज्ञप्ति देने साप्ताहिक छुट्टी देने,चीनी व अन्य सामग्री आवंटन करने 10 लाख रुपए की जीवन बीमा राशि निर्धारित करना आदि शामिल है।इस बैठक में डीलरों ने स्पस्ट कहा कि जनवरी माह का खाद्यान्न का उठाव नही करेंगें।इस बैठक में महमद हाफिज,तारकेश्वर पांडेय,रामेश्वर पांडेय,ब्रजेश मिश्रा, रामेश्वर पटेल,राजेश बर्णवाल, बाबूसाहब ओझा मदन राम,मैनेजर यादव,पहवारी साह, कृष्णा राम,विमल सरकार,नूर हसन अकलू मियां, पुन्यदेव महतो,लक्ष्मी राम ,नागेंद्र सिंह,शुभाष पांडेय,शिवशरण महतो आदि उपस्थित थे।