बाढ़ राहत सामग्री को झंडी दिखा किया रवाना

महाराजगंज (सिवान) : पटना में बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ हेतु महाराजगंज से बाढ़ राहत सामग्री लेकर वाहन शुक्रवार को रवाना किया गया। क्रांतिकारी योग प्रचारक अंगद महाराज एवं राष्ट्रीय मीडिया संघ के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कुमार साहू ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए फल, पानी, बिस्कुट, मच्छरदानी, अगरबत्ती, उक्त लोगों ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए यह सामग्री जरूरत पड़ने पर पहुंचाई जाती रहेगी।