राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया।मंगलवार की रात पारसा राय टोला में बारात गये युवक की स्पेलेंडर बाइक उच्चकों ने चोरी कर ली।महनवा गावँ निवासी पीड़ित युवक आलोक कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।उल्लेखनीय है कि उक्त युवक अपने बड़े भाई नरेंद्र सिंह के साथ पूर्व पार्षद सुनील सिंह के दरबाजे के निकट अपनी गाड़ी लगाया।खाना खाने के बाद जब वापस लौटे तो बाइक नदारत था।थांनाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि एफआईआर के आलोक में छापामारी की गयी।परन्तु सफलता नहीं मिली।(ए. प्र)




Recent Comments