डोरीगंज-:
“””””””””””
 जिले का खाद्य आपूर्ति विभाग अपनी बेपरवाह  कारनामो की बदौलत इन दिनों  खास चर्चा का  केन्द्र बना हुआ है 

राशन कार्ड से कार्डधारी के माता पिता का ही नाम गायब कर 6 साल के बच्चे को परिवार का मुखिया बना राशन कार्ड जारी कर दिया  है  जिसे अब दुरुस्त करवाने के चक्कर मे  फंसे परिवार के मुखिया को दर दर की ठोकरे खानी पड़ रही है बावजूद सुधार का कोई आसार नजर नही आता ।

 वाकई हैरान कर देने वाली कारनामो की यह तश्वीर  सुर्खियों मे तब आई जब सदर के मौना पंचायत के चनचौरा गाँव निवासी पीड़त मजदूर मुकेश माँझी अपनी शिकायत लेकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मुद्रिकालाल महतो के पास पहुंचा जिसकी सुधार की गुजारिश पर मुखिया प्रतिनिध मुद्रिकालाल महतो ने भी खुद को लाचार बताया कहा कि मेरे पंचायत मे ऐसे एक नही बल्कि चार सौ ऐसे राशन कार्ड  के मामले सामने आए है।

 जिनमें एक परिवार मे यदि पांच लोग है तो माता पिता के नाम गायब है और उनकी जगह 4 साल व 5 साल के बच्चे बच्चियों के ही नाम पर  विभाग ने राशन कार्ड जारी कर दिया है जिसमें एक या दो यूनिट को ही शामिल किया गया है जिसे लेकर मेरी भी परेशानी बढ गई है ।

  
लिहाजा कार्ड पर लगी संयुक्त तश्वीरो मे  माता पिता के साथ सामने तीन बच्चो की तश्वीरे साफ साफ दिखाई पड़ रही  है बावजूद यह विभाग के कर्मियो को कही नजर नही आ रहा  जो खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्मियो की कार्यशैली पर एक बड़ा सवाल है  ?

क्या कहते हैं विभागीय अधिकारी-
त्रृटिया हो सकती है किन्तु ऐसे मामले सामने आते है तो त्वरित उसका  निष्पादन
किया जाएगा।-

आनंद कुमार विभूति,
प्रखंड विकाश पदाधिकारी सदर छपरा सारण