वाराणसी,27 अप्रैल2020;पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यथा सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कर्मचारी पूरी कुशलता से विभिन्न प्रकार की सामग्री का उत्पादन कर रहे हैं तथा प्रतिदिन हर मंडल के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी को मंडल स्तर पर “कोरोना वारियर आफ द डे” (Corona Warrior of the day) घोषित एवं प्रचारित कर उसका उत्साह वर्धन किया जा रहा है जिससे अन्य कर्मचारी भी कार्य करने हेतु प्रेरित होते रहें ।
इसी क्रम में वाराणसी मंडल के भण्डार विभाग में कार्यालय अधीक्षक/स्टोर्स के पद पर कार्यरत राजेश प्रसाद ने लॉकडाउन की विषम अवधि में योद्धा के रूप में कार्य किया । इनके द्वारा COVID-19 लॉकडाउन के दौरान अपने नियमित कार्यो के अतिरिक्त राजेश प्रसाद ने चिकित्सा शाखा से संबंधित खरीद मामलों के प्रसंस्करण का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है। उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय में कर्तव्य के प्रति समर्पण की उत्कृष्ट भावना प्रदर्शित की है। उन्होंने क्रिटीकल केयर से संबंधित ऑक्सीजन प्रवाहमापी, पल्स ऑक्सीमीटर, वैक्यूम सक्शन मशीन, BIPAP मशीनें, सिरिंज इन्फ्यूजन पंप्स, सुई कटर, थर्मामीटर, आईसीयू वेंटिलेटर आदि महत्वपूर्ण वस्तुओं को उपलब्ध कराने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। इस कठिन समय में उनके कृत्यों एवं प्रयासों की सराहना करते हुए इन्हें कोरोनॉ वारियर ऑफ द डे घोषित किया गया है ।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा लाॅकडाउन अवधि में इस तरह के सराहनीय कार्य करने वाले रेलकर्मियों पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे को अपने इन कर्मचारियों पर गर्व है।

इनपुट- अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी,वाराणसी