बेतिया – बगहा:– *स्कूल में बगैर उपस्थिति के ही बीईओ के पुत्र को मिल जाता है वेतन भुगतान*

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार:–
बगहा 31 मई बगहा दो प्रखण्ड़ के यमुनापुर टड़वलिया पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय गरकट्टी में एक फिर शिक्षक द्वारा डयूटी किये बगैर ही वेतन उठाने का मामला सामने आया है।
*ग्रामीणों के अनुसार शिक्षक बगहा दो प्रखण्ड़ शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) सुभाष बैठा का पुत्र जयप्रकाश बैठा है।* ग्रामीणों का कहना है कि जयप्रकाश बैठा गोपालगगंज के रहने वाले है और वह एक साल में एक बार भी विद्यालय नहीं आते, लेकिन रजिस्टर में उसकी उपस्थिति रहती है। जिससे उनका वेतन भुगतान हो जाता है। इससे हमारे बच्चों का भविष्य अधर में है।
मालूम हो कि पिछले वर्ष दिसम्बर में बगहा दो प्रखंड के ही मंगलपुर अवसानी स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बगैर कक्षा संचालन किए शिक्षिका प्रेम कुमार द्वारा वर्षों से वेतन पाने का मामला उजागर हुआ था। जो गोरखपुर में रहती है। वहीं एक शिक्षिका द्वारा छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार करने की घटना भी इसी विद्यालय में हुई थी। विद्यालय के छात्रों ने इसके विरोध में एनएच—28 पर प्रदर्शन करते हुए इनपर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वास भी दिया था। लेकिन कार्रवाई अब तक अधूरी है।
इस मामले में प्रखण्ड़ शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षक जयप्रकाश बैठा पर सफाई देते हुए कहा कि शिक्षक नियमित है। इसलिए उनका वेतन भुगतान होता है। वहीं उन्होंने दोषी शिक्षकाओं पर स्थान्तरण की कार्यवाही जून माह तक करने की बात कही।




Recent Comments