पंचायत को ओडीएफ बनाने के लिए बीडीओ ने पोखरेड़ा में किया ग्राम सभा

तरैया(सारण):29.08.2018।
पोखरेरा पंचायत को ओडीएफ घोषित करने के लिए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बुधवार को पंचायत भवन पर आमसभा सभा का आयोजन किया।लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत पूरे प्रखण्ड को ओडीएफ घोषित करना है।जिसके तहत बीडीओ पंचायतवार ग्रामीणों के साथ आम सभा कर रहे है।और ग्रामीणों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित कर रहे है।बीडीओ ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करें और अपने घर मे ही शौचालय बनवाये।इसके लिए सरकार आपको 12000 रुपये प्रोत्साहन राशि भी दे रही है।उक्त मौके पर मुखिया मीरा शर्मा,मुखिया प्रतिनिधि ब्रजकिशोर शर्मा, उप मुखिया जयप्रकाश राय, सरपंच प्रतिनिधि टुनटुन प्रसाद, पंचायत सचिव उमाशंकर गिरी, स्वच्छाग्राही हिमांशु शेखर, हरिकिशोर वर्मा, ग्रामीण हरेन्द्र राय, संजय सिंह सेंगर व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।