परसा(सारण) थाना क्षेत्र के सोनहो बाजार स्थित एसबीआई के सीएसपी शाखा में अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात्री में सीएसपी की दरवाजा की ताला तोड़ शाखा में रखें लैपटॉप 15 हजार रदी नोट सीसीटीवी कैमरा के हार्ड डिस्क बैटरी तथा आवश्यक कागजात की चोरी कर भागने में सफल रहा।सीएसपी में चोरी होने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा संचालक लालबाबू राय को दूरभाष पर दिया गया।चोरी होने की सूचना मिलते ही संचालक लालबाबू राय पहुँच देखा की सीएसपी केंद्र में रखे लैपटॉप 15हजार की रदी नोट सीसीटीवी कैमरा के हार्ड डिक्स आवश्यक कागजात लापता है।चोरी की सूचना संचालक द्वारा थानाध्यक्ष मोहम्मद जकरिया को दिया गया। जिस पर पहल करते हुए मोहम्मद जकारिया ने घटनास्थल पहुंच संचालक से चोरी की जानकारी लिया।चोरी की घटना से आक्रोशित लोगों ने छपरा मुजफ्फरपुर एनएच सोनहो चौक पर टायर जलाकर सड़क को बाधित कर चोरो के खिलाफ करवाई करने की मांग करने लगें।
सड़क जाम की खबर मिलते ही भेल्दी थानाध्यक्ष सुजीत कुमार मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर यातायात को बहाल कराया।चोरी की घटना को लेकर संचालिका कुमारी संगीता राय ने थाना में अज्ञात चोरो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया।घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी के अधार पर करवाई शुरू कर दिया गया है।