छठ घाट निरीक्षण के नाम पर की गई महज खानापूर्ति
दैनिक खोज खबर बिदुपुर, वैशाली
स्थानीय पदाधिकारी और प्रशासन को खरना के दिन घाट निरीक्षण करने मौका मिला वो भी सोशल मीडिया पर पदाधिकारी की रवैया पोस्ट किए जाने के बाद उनकी नींद टूटी। निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति तो पदाधिकारी व मौजूदा प्रसाशन ने आखिर कर ही दी। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को दोपहर बाद बिदुपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार व अंचलाधिकारी लाला प्रमोद श्री वास्तव ने प्रखंड के नावानगर,आमेर, रामदौलि,चेचर आदि घाट का निरीक्षण किया हैं।

सूत्रों के मुताबिक बताया गया कि बीडीओ राकेश कुमार द्वारा सभी पँचायत सचिव एवम मुखिया को घाट की सफाई एवम निर्माण के लिए निर्देश दिए गए थे।हालांकि प्रखंड की आधा से अधिक आबादी गंगा नदी की धार पश्चिम दिशा में काफी दूर चले जाने के कारण घर पर ही,या पोखर खोद कर या चापाकल पर पर्व करने की सूचना है।प्रखंड के बिदुपुर,खिलवत,दाउदनगर,माइल,रजासन,कंचनपुर,सैदपुर गणेश,रहीमापुर,खानपुर पकड़ी,चकसिकन्दर,चकठकुर्सी कुसियारि,सहदुललहपुर धबौली,आदि पँचायत के अधिकांश छठ व्रती द्वारा गंगा नदी की धारा काफी दूर चले जाने के कारण घर पर गढ्ढा खोदकर,या पोखर में या चापाकल पर पर्व करने लगे है।वही गंगटा नहर में भी जल नही रहने के कारण भी लोग मजबूरी में घर पर या पोखर में व्रत कर रहे है।खरना को लेकर दूध की काफी मांग रही।पूरे दिन छठव्रती उपवास रहकर शाम के वक्त खीर रोटी केला से पूजा अर्चना कर भक्तिभाव के साथ नयोज निकाल कर भोजन करते है और प्रसाद का वितरण करते है।