बेतिया – बगहा :- बगहा प्रखण्ड दो क्षेत्र के बेलहवा स्थित सिधांव गांव में सांसद आदर्श ग्राम योजना तहत 250 से अधिक लोगों का डाक खाता खोला

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
बगहा:- बगहा प्रखण्ड दो क्षेत्र ग्राम बेलहवा स्थित सिधांव गांव में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत मंगलवार को हर घर में डाक खाता खोलने का कार्यक्रम का आयोजन किया गयाकार्यक्रम वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद सतीश चंद्र दूबे के दिशा निर्देश में सांसद प्रतिनिधि ओमनिधि वत्स की उपस्थिति में संपन्न हुआ।डाक निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि डाक मिशन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से ग्रामीणों के समक्ष चर्चा की गई। कार्यक्रम में भारत सरकार के उज्ज्वल कार्यक्रम के तहत एलईडी बल्ब का सेल काउंटर के अतिरिक्त गंगोत्री गंगा जल की बिक्री के लिए काउंटर लगाया गया था।कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाधध्यक्ष ओम निधि वत्स ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार शीघ्र ही माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है। आईपीबी बैंक के मैनेजर ने बताया कि केवल आधार कार्ड के प्रयोग से सभी ग्रामीण अपने पैसे का लेन देन कर सकते हैं। ग्रामीण भारत सरकार के एक आधार कार्ड पर डाक विभाग से 10 एलईडी बल्ब ले सकते हैं। एक बल्ब का दाम 70 रुपये है और वारंटी 2 साल की है। कार्यक्रम में आते हुए ग्रामीणों ने गंगाजल की खरीदारी भी की । कार्यक्रम में 250 से अधिक लोगों ने अपना खाता खुलवाया, साथ में सुकन्या योजना का भी लाभ लिया।




Recent Comments