इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर भड़का मुस्लिम समाज
रिपोर्ट दर्ज कर रासुका लगाने की मांग की
विश्व मुस्लिम बोर्ड ने मजिस्ट्रेट और सीओ को दिया ज्ञापन
एम.आर.अंसारी
लखीपुर खीरी 23 अप्रैल। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हज़रत मोहम्मद सल0 और इस्लाम के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के खिलाफ आज कस्बा खीरी के सैकड़ो मुसलमानो ने थाने पहुँच कर विरोध जताया। बाद मे तहसीलदार और सीओ सिटी को ज्ञापन सौंप कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी कर रासुका लगाने की मांग की।
पता चले की फेसबुक पर आज सुबह रिटायर्ड नेवी अधिकारी सोनीपत हरियाणा के एक व्यक्ति नरेन्द्र कुमार दहिया ने इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हज़रत मुहम्मद (सल0) और इस्लाम धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिपण्णी करते हुए पोस्ट डाला था। जिसकी खबर मिलते ही मुस्लिम समुदाय में आक्रोश फैल गया और सैकड़ो लोग सड़को पर उतर आए। मुसलमानो ने विश्व मुस्लिम संगठन के बैनर के नीचे थाने पहुँच कर तहसीलदार और सीओ को ज्ञापन देकर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी और उसपर रासुका लगाने की मांग की।
इस मोके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर.अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष सईद बेग, प्रवक्ता/ मीडिया प्रभारी आमिर रज़ा,राष्ट्रिय सचिव अशरफ खान,शाकिल ठेकेदार, शकील खान, सचिव कारी सगीरुद्दीन, कारीअख्तर रज़ा, शाकिर अंसारी, डॉ0 एहराज्, आफताब ख़ान, विमलेश शर्मा,अजमत, दानिश, कल्लू, बल्लू, कुर्बान अली, मुन्ना, आसिफ अंसारी ,मतीन अहमद सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।




Recent Comments