जलालपुर(सारण)। कोपा थाना क्षेत्र के अनवल गांव के 15 वर्षीय युवती की सांप काटने से मौत हो गई। मृतक अनवल गांव के त्रिभुवन सिंह की पुत्री खुशबू कुमारी बतायी गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक पीने के लिए पानी लेने गई थी । जिस दौरान भोजन की तलाश में बैठे जहरीले सर्प ने उसके पैर में डस लिया जिसे इलाज के लिए छपरा ले जाया गया।घटना शुक्रवार की देर संध्या की बताई ग ई है। वही उसके अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी मां का रो रो कर बुरा हाल हो रहा थ।




Recent Comments