सिवान :पोस्टमार्टम बाद शव पहुंचते ही मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर /सिवान
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के भोपतपुर भरतिया गांव में हत्या की घटना के बाद पुलिस ने मृतक चंद्रिका के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों का सौंप दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास को लोग पहुंच परिजनों को ढ़ाढस बंधाने लगे। मृतक चंद्रिका महतो की पत्नी मंदोदरी देवी शव से लिपट कर दहाड़ मारकर रोते हुए कह रही थी कि आखिर हमारे पति ने किसका क्या बिगाड़ा था कि इन लोगों ने चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दिया और यही कहते-कहते बेहोश हो जा रही थी। मौत की सूचना पर पहुंची पुत्रियां मीरा देवी, मीरा देवी पुत्र मिश्रीलाल महतो, विजय महतो, संजय महतो पिता के शव से लिपट-लिपट कर दहाड़ मारकर रो रहे थे और कह रहे थे कि अब हम किसको बापू कहेंगे। ग्रामीणों के अनुसार मृतक चंदेश्वर महतो काफी मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव के थे। उनके तीन पुत्रियां और तीन पुत्र हैं जिसमें एक पुत्र दिल्ली एम्स में नौकरी करता है।
—————–